पीलिया से ठीक होने के बाद मुझे क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 12:52

छाछ का सेवन करें: पीलिया के मरीजों को छाछ और दही सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से पाचन तंत्र में सुधार होता है और पीलिया से जल्दी राहत मिलता है। 5. मूली के रस का सेवन करें: मूली का रस पीने से खून में अतिरिक्त बिलीरुबिन बाहर निकल जाता है।

पीलिया होने पर क्या खाएं (Diet Chart For Jaundice Patients)

पीलिया की समस्या से विशेष परहेज की जरूरत होती है। इसके लिए हमेशा पीलिया के रोगियों को खानपान (Jaundice Diet) पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है-

1. पानी का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें: पीलिया की समस्या होने पर सबसे जरूरी हमेशा हाइड्रेटेड रहना होता है। वहीं पानी पाचन प्रक्रिया में मदद करके और शरीर से व‍िषैले पदार्थों को बाहर निकालकर काम को आसान बनाता है।

2. गन्ने के जूस का सेवन करें: पीलिया की समस्या होने पर गन्ने के जूस का सेवन करना चाहिए। वहीं इसमें आप स्वाद अनुसार नींबू रस डालकर अधिक से अधिक सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से पीलिया रोग में बहुत जल्द आराम मिलता है।

3. भोजन हल्‍का करें: पोषक तत्वों से भरपूर हेल्‍दी खाना लिवर से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और आपके स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार करने में बहुत ज्यादा मदद करता है। वहीं खाना हल्‍का और ऐसा होना चाह‍िए जो आसानी से पच जाए। 

4. छाछ का सेवन करें: पीलिया के मरीजों को छाछ और दही सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से पाचन तंत्र में सुधार होता है और पीलिया से जल्दी राहत मिलता है।

5. मूली के रस का सेवन करें: मूली का रस पीने से खून में अतिरिक्त बिलीरुबिन बाहर निकल जाता है। पीलिया की समस्या से पीड़ित व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम 1 गिलास मूली के रस का सेवन करना चाहिए।

6. फलों और सब्जियों का सेवन करें: फल और सब्जियां थकान को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर होते हैं, जो पाचन प्रक्रिया को आसान करने में मदद करते हैं। सभी प्रकार के फल और सब्जियां स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info